फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजीएसबी विवि विवाद: गैर कश्मीरी छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

Fri, 22 Apr 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
व‌िश्वव‌‌िद्यालय में हुआ था बवाल - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में शुरू हुआ विवाद तो थम गया है, लेकिन गैर कश्मीरी छात्रों ने कक्षाओं में पढ़ने से इंकार कर दिया है। गैर कश्मीरी छात्रों ने विश्वविद्यालय में कक्षाओं में पढ़ने से इंकार करते हुए कहा कि जब तक विवि प्रशासन उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त नहीं करता और उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तब तक वह कक्षाओं में नहीं पढ़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी मांगे बताते हुए कहा कि जिन कश्मीरी छात्रों ने उग्र प्रदर्शन कर वाहनों में आग लगाई थी व वाहनों को तोड़ा था, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। दोषी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए व जिनके वाहनों को नुकसान पहुंचा था उन्हें मुआवजा दिया जाए। विवि के कुछ शिक्षकों ने गैर कश्मीरी छात्रों को परीक्षा में फेल करने की धमकी दी है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हॉस्टलों में चल रहे नशीली दवाओं के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए व नशीली दवाओं के सेवन करने वाले व व्यापार करने वाले छात्रों को निकाल बाहर किया जाए। विवि में कुछ अतिसंवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। विवि के कुछ अधिकारियों ने कश्मीरी छात्रों को उकसाया था, उन्हें ट्रांसफर किया जाए।
विज्ञापन


वहीं गैर कश्मीरी छात्रों ने कहा कि वह अमन पसंद हैं व कभी कानून को अपने हाथों में नहीं लेते। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक विवि प्रशासन उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं करती वह कक्षाओं में नहीं पढ़ेंगे।

वहीं विवि के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज यानि शनिवार को विवि के उप कुलपति प्रो. जावेद मसर्रत ने गैर कश्मीरी छात्रों के साथ एक बैठक बुलाई है व बैठक में समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें