फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा शुरु होने से पहले पहुंचे श्रद्धालुओं को लखनपुर में रोका

Tue, 28 Jun 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर में रोकीं गई श्रद्धालुओं की बसें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा शुरु होने से पूर्व ही रियासत में दाखिल हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहनों  को लखनपुर में रोक लिया गया है।
विज्ञापन


बम-बम भोले के जयघोष करते श्रद्धालु रोके जाने पर भड़क गए। टोल प्लाजा के नजदीक इन श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मोटर व्हीकल विभाग ने श्रद्धालुओं से प्रवेश कर वसूलकर आगे बढ़ने की अनुमति दे दी। यात्रा 2 जुलाई को शुरु होनी है। 

मंगलवार को लखनपुर पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे में पांच गाड़ियों में सवार लोेग हरियाणा, पानीपत और दिल्ली से पहुंचे थे। बाबा के भक्तों में शामिल संजय सिन्हा ने कहा कि  पिछले 18 वर्ष से बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। पानीपत से श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बसों की व्यवस्था की जाती है जो पहले माता वैष्णो देवी फिर शिवखोड़ी दर्शन के बाद बाबा के दरबार के लिए रवाना होती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अमरनाथ यात्रा से पूर्व दो अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भी पहुंचे हैं। सुशील कुमार ने कहा कि वह फगवाड़ा पंजाब से हैं और उनके साथ विभिन्न धर्मों के लोग हर साल आते हैं। इस बार भी लगभग पांच सौ महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों को साथ लेकर बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे लेकिन यात्रा की शुरुआत से ही उन्हें परेशान किए जाने का सिलसिला शुरु हो गया है।
विज्ञापन

ये है मामला

अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
श्रद्धालु रमणीक ने कहा कि उनके साथ 150 से अधिक श्रद्धालु हैं जो जम्मू-कश्मीर को अपना घर समझकर आते हैं, लेकिन यहां की व्यवस्था उन्हें हर साल परेशान करती है। एमवीडी विभाग के अधिकारियों ने यह कहकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है कि अभी यात्रा शुरू नही हुई है।

ऐसे में श्रद्धालु वाहनों से रूटीन यात्री वाहनों की तरह इंट्री टैक्स वसूला जा रहा है जो उन्हें मंजूर नहीं है। आरटीओ कठुआ अमरजीत सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों को रोका नहीं गया है।

अलबत्ता समय से पहले आए श्रद्धालुओं से इंट्री टैक्स वसूलने के लिए राय ली गई, जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उनसे सात दिन की रियायत पर दो हजार रुपये इंट्री टैक्स लेकर आगे जाने दिया गया है। उन्होंने कहा कि सात दिन से अधिक किसी भी वाहन के रुकने पर उन्हें नियम अनुसार दो हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चुकाने होंगे।

यात्रा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को मोटर व्हीकल विभाग विशेष रियायत देता है। यात्रा पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को सात दिन का समय दिया जाता है जिसके लिए केवल 2 हजार रुपये बतौर इंट्री टैक्स लिया जाता है।

जबकि सामान्य स्थिति में विभाग प्रतिदिन दो हजार रुपये के हिसाब से टैक्स वसूलता है। यात्रा शुरु होने से पूर्व श्रद्धालुओं के पहुंचने से यात्रा की रियायत को लेकर असमंजस बन गया। विभाग रूटीन दर से टैक्स मांग रहा था जबकि श्रद्धालु रियायत मांग रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें