संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। कस्बा की नगर परिषद के अधीन आने बाली वार्डों मे स्थानीय पार्षद दबाई के छिडकाव मे जुटे हए है। वार्ड तीन के पार्षद संजीव पाधा ने नगर परिषद के कर्मियों से फॉगिंग व दवाइयों का छिड़काव करवाया। पार्षद संजीव पाधा ने बताया की कोरोना वायरस व मछरों से बचाव के लिए उन्होंने अपनी वार्ड में फॉगिंग व दवाइयों का छिड़काव करवा कर लोगों से अपील की है कि लोग अपने अपने घरों से बाहर न निकले और लॉक डाउन का उल्लंघन न करें। बहीं बार बार अपने हाथें को साफ करें यही कोरोना वायरस का बचाव का उपचार है।