फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंजनपुर मंडी में बनाई 12 फीट की सैनिटाइजर टनल

विज्ञापन
फल सब्जी के वाहनों को सैनिटाइज कराते मंडी सचिव विजय थपलियाल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए निरंजनपुर मंडी में 12 फीट की सैनिटाइजर टनल बनाई गई है। इस टनल के भीतर से गुजरने के बाद ही लोगों को मंडी में एंट्री दी जाएगी। वहीं, कोरोनावायरस को फैलने से बचाने के लिए मंडी में फल सब्जी के वाहनों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। निरंजनपुर मंडी में लोगों को सैनिटाइज करने के लिए टनल का निर्माण किया गया है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि टनल के भीतर तीन तरफ से स्प्रे से सैनिटाइजर का छिड़काव होता है। उन्होंने बताया कि इसे मंडी के गेट पर लगाया जा रहा है, जिससे कि हर भीतर घुसने वाले व्यक्ति को सैनिटाइज किया जा सके। इसके अलावा मंडी से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सस्ती सब्जियां बेचने जा रहे वाहनों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को सैनिटाइज करने के बाद ही मंडी से रवाना किया जा रहा है। ताकि फल सब्जी खरीदने वाले लोगों को वायरस से बचाया जा सके। 50 जगह पर बिकेगी वाहनों में सस्ती सब्जियां मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि वाहनों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में सस्ती सब्जी बेचने के प्रयोग को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। बहुत से मोहल्लों से लोग फोन कर वाहन भेजने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सस्ती फल सब्जी के वाहन भेजने की मांग की है। राजेश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से शहर के शहर में 50 वाहन चलाने की योजना है। कुछ मोहल्लों में कुछ वाहनों को दो-तीन मोहल्लों में भी चलाया जा सकता है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सस्ती फल सब्जियां मिल सके। अभी 25 स्थानों पर सस्ते फल सब्जी के वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें