फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निगम की टीम ने जोन एक में 47400 का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम की टीम ने सड़क पर रेत व बजरी डालने व प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नानक नगर, त्रिकुटा नगर में कई दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 47400 का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


हेल्थ ऑफिसर नगर निगम डाॅ. विनोद शर्मा ने बताया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर जोन एक की टीम ने सुबाश कुमार, राजकुमार, विवेक सूद के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 43400 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं टीम ने नानक नगर में 4000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसमें बड़ी संख्या में रेत, बजरी के दुकानदार शामिल थे। इन सभी ने सड़क पर ही रेत डाल रखी थी। वहीं प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने पर त्रिकुटा नगर वार्ड नंबर 53 में 1500 रुपए का जुर्माना लगाया। स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी से अपील की कि वह प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें। गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग रखें। बकाया राशि जमा न करने पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना नगर निगम टीम ने दुकानदारों पर लगाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें