फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नंदपोरा खानाबल में झेलम के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के नंदपोरा खानाबल क्षेत्र में सोमवार सुबह झेलम नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान आबिद हसन सोफी, पुत्र गुलाम हसन, निवासी मीरपोरा सल्या के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें