फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुत्र वियोग में दशरथ को श्राप देकर अंधे माता-पिता ने भी त्यागे प्राण

Wed, 24 Sep 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित गीता भवन में रामलीला क्लब पुंछ की तरफ से आयोजित की जा रही रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार को शिव अराधना, जंगली सूत्रदार के मंचन से रामलीला का मंचन शुरू किया गया। इसके उपरांत अपने अंधे माता पिता को तीर्थयात्रा करा रहे श्रवण कुमार अपने माता पिता की प्यास बुझाने के लिए जंगल में जल भर रहे होते हैं तो वहीं शिकार के लिए जंगल में आए अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ पानी भरने की आवाज को किसी जानवर के पानी पीने शंका से शब्दभेदी बाण चला देते हैं। वह सीधे श्रवण कुमार के सीने पर लगता है, जिससे वह घायल हो कर महाराज दशरथ को अपने अंधे माता-पिता के बारे में बताकर प्राण त्याग देते हैं। जब दशरथ श्रवण कुमार के माता पिता को पानी पिलाने पहुंचते हैं तो वह अपने पुत्र की मौत के बारे में सुनकर महाराजा दशरथ को पुत्र वियोग में मरने का श्राप देकर प्राण त्याग देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें