फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा के दो युवकों से धर्मशाला में चिट्टा बरामद

Wed, 24 Sep 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने मंगलवार सुबह धर्मशाला के कोतवाली स्थित एक मॉल के बाहर कार सवार दो युवकों से 13.62 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। टीम ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले जुबी भट्टी (33) और कुणाल तेजी (24) से यह चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की कार के डैशबोर्ड से चिट्टा मिला है। एएनटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि जम्मू से धर्मशाला आ रही एक कार में नशीला पदार्थ है। इस सूचना पर टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मॉल के बाहर नाका लगाया और जब जम्मू-कश्मीर नंबर की कार को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके डैशबोर्ड से चिट्टा बरामद हुआ। एएसपी एएनटीएफ राजेंद्र जसवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धर्मशाला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें