किश्तवाड़ में जल्द मारे जाएंगे आतंकी : पठानिया
सेवानिवित्त कर्नल सुशील पठानिया का कहना है कि सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ में भी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। जंगल में छिपे आतंकी जल्द मारे जाएंगे। 18 जनवरी को सिंहपोरा में मुठभेड़ के बाद से तलाशी अभियान जारी है। सिंहपोरा में आतंकी ठिकाना नष्ट किया गया है। बर्फबारी व बारिश के बीच घने जंगलों को खंगाला जा रहा है। सुरक्षाबलों ने लगातार दबाव बनाया हुआ है।