कश्मीर में आंतकवादी घटनाओं को बढ़ावा देने की एक और साजिश का खुलासा करते हुए सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा में आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर दिया।
सुरक्षाबलों ने इस दौरान आंतकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला बारुद बरामद किया है। वहीं क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्वस्त सूचना के आधार पर उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र में करालासनगर के जंगल में एक आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा।