फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सेना की तैनाती का मकसद हिंसा नहीं बल्कि घुसपैठ रोकना: रक्षा मंत्री

Sat, 10 Sep 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पणजी
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : Getty
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती को घुसपैठ रोकने से प्रेरित करार दिया है।
विज्ञापन


वासको शहर में इंडियन कोस्ट गार्ड शिप सारथी की कमीशनिंग के समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में परिकर ने कहा सेना का काम कायदा कानून की समस्या देखना नहीं है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती केवल घुसपैठ को रोकने के लिए की जा रही है।

आंतरिक मामलों में सेना तब तक दखल नहीं देती जब तक स्थानीय प्रशासन अनुरोध न करे। समारोह में मौजूद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेना की तैनाती बढ़ाने की वजह घुसपैठ रोकना बताई। उन्होंने कहा कश्मीर के हालात से निपटने का काम स्थानीय प्रशासन कर रहा है। हम केवल जरूरत के अनुसार मदद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर अतिरिक्त बल होंगे तैनात

kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में मौजूदा हालात के चलते केंद्र सरकार ईद पर घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का फैसला ले सकती है।

इसके अलावा ईद के त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके चलते कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 की पाबंदियां लागू करने का भी फैसला लिया जा सकता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें