संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जहां एक तरफ हॉयर सेकेंडरी स्कूल थनोल का परिणाम शून्य प्रतिशत रहा तो शहरी स्कूलों को पछाड़ कर हायर सेकेंडरी स्कूल थूरू में प्रतिशत में बाजी मारी। हायर सेकेंडरी थनोल में मात्र पांच विधार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी जबकि एक भी विधार्थी उत्तीर्ण नहीं हुआ। वहीं, हायर सेकेंडरी थूरू का पास प्रतिशत 94.87 प्रतिशत रहा। 39 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी और 37 उत्तीर्ण हुए। शहरी की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।