पुंछ। जिला पुंछ पुलिस ने जिले के सभी पुलिस थानों में थाना दिवस का आयोजन किया।
इस मौके पर पुलिस के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, साइबर अपराध और अन्य सभी सामाजिक अपराधों की बढ़ती चिंताओं के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए किया गया। इस अवसर पर कानून के सामान्य उल्लंघन और जघन्य अपराधों को कम करने में सार्वजनिक भागीदारी को कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर भी चर्चा हुई। इस दौरान लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके। संवाद