दोनों बटालियन में कुल 2600 के करीब पद भरे जाने हैं। भर्ती बोर्ड पांच मई को पीईटी और पीएसटी का आयोजन कर रहा है। इसके लिए एडमिट कार्ड साइट से अपलोड करने होंगे।
पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा बॉर्डर बटालियन और महिला बटालियन जेएंडके पुलिस के पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। दोनों बटालियन में कुल 2600 के करीब पद भरे जाने हैं। अब भर्ती बोर्ड पांच मई को पीईटी (फिजिकल इडयूरंस टेस्ट) और पीएसटी (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) का आयोजन कर रहा है। इस के लिए एडमिट कार्ड साइट से अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए तैयारी करने को कहा है। पदों के लिए अभ्यार्थियों ने पहले ही आवेदन किया है। हालांकि कुछ नए आवेदन भी बाद में मांगे गए थे। भर्ती संबंधी शेडयूल वेबसाइट J&K Police www.jkpolice.com पर उपलब्ध है।
एडमिट कार्ड 28 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को वैद्य आईडी पू्रफ, असली दस्तावेज, कोविड फ्री प्रमाणपत्र लाना जरूरी है। कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भर्ती से 48 घंटे के बीच की होनी चाहिए।