फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावरों पर हुए हमलों का चौंकाने वाला सच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोपोर में लगातार मोबाइल सेवा को निशाना बनाने वाले आतंकी अपना खुद का नेटवर्क मजबूत करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। दरअसल, एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर के पास पाकिस्तानी मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क काफी मजबूत है। इसलिए आतंकी चाहते हैं कि इन क्षेत्रों में सिर्फ पाक कंपनियों का नेटवर्क काम करे, ताकि वह अपने खुद के नेटवर्क को मजबूत कर सकें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में जब भारतीय कंपनियों का नेटवर्क कमजोर पड़ता है तो पाक कंपनियों का सिगनल मजबूत हो जाता है। इससे आतंकियों को आसानी हो जाती है। आतंकियों की सरहद पर होने वाली घुसपैठ में ओवर ग्राउंड वर्कर भी काम करते हैं।

स्थानीय गाइड और स्थानीय लोग भी मदद करते हैं, जिनके पास पाक सिम होते हैं। इससे इन लोगों का नेटवर्क काम करता है, लेकिन भारतीय मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क होने से पाक नेटवर्क कमजोर पड़ता है, जिसका लाभ आतंकी उठाते हैं। इसलिए सोपोर में स्थानीय नेटवर्क ध्वस्त कर खुद का नेटवर्क चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

बीएसएनएल की मोबाइल सेवा दम तोड़ा

आतंकियों की ओर से लगातार सोपोर में मोबाइल सेवा को निशाना बनाया जा रहा है। मोबाइल टावरों, मोबाइल कर्मचारी और टावर लगाए गए घरों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि मोबाइल सेवा बंद हो।

पिछले कई दिनों से ऐसा चल रहा है और आतंकियों की रणनीति काफी हद तक कामयाब भी हुई है, क्योंकि सोपोर में कई इलाकों में निजी कंपनियों सहित बीएसएनएल की मोबाइल सेवा दम तोड़ गई है। न तो सर्विस है, न ही फ्रेंचाइजियों पर रिचार्ज और कर्मचारी भी जाने से कतराने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें