फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing: अनंतनाग में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरियों को मारी गोली, एक बिहार व दूसरा नेपाल का रहने वाला

Thu, 03 Nov 2022 07:51 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया हुआ है। 
 
विज्ञापन
टारगेट किलिंग के बाद पहुंचे सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक निजी स्कूल में काम करने वाले दो गैर कश्मीरियों को आतंकियों ने निशाना बनाया। ताबड़तोड़ की गई फायरिंग में दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि घायल कर्मचारी वनिहामा डायलगाम (बोंदियालगाम) में एक निजी स्कूल में काम करते थे। शाम को आतंकी स्कूल पहुंचे और स्कूल के बाहर दोनों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्वीट किया कि घायलों में बिहार का बेहकू राम तथा दूसरा नेपाल तिलबहादुर थापा का रहने वाला है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें