जेपी जयंती के मौके पर बलिया जिले से सटे बिहार में छपरा जिले के सिताबदियारा में आयोजित कार्यक्रम को गृहमंत्री ने संबोधित किया। गृहमंत्री ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया। बोले, बिहार के सत्ताधारी नेता कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के छपरा सारण पहुंचे। गृह मंत्री आज जेपी नारायण की जयंती पर सारण जिले के जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सीताब दियारा गए।गृहमंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया। अमित शाह ने 15 फुट ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गृहमंत्री ने नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया। बोले- सत्ता के लिए पाला बदलने वाले कुर्सी पर बैठे हैं। आज देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। आठ साल से जयप्रकाश नारायण के सिद्धांत से और विनोबा के सिद्धांत से सर्वोदय के नारे को पीएम मोदी ने अंत्योदय के साथ जोड़कर गरीबों का कल्याण करने का काम किया। कहा कि जेपी ने अपना पूरा जीवन भूमिहीनों के लिए, गरीबों, दलितों और पिछड़ों के लिए गुजारा। जेपी का नाम लेकर आज बिहार के सत्ताधारी नेता कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। मैं आपसे पूछना चहता हूं कि क्या यह सही है ? बिहार की जनता को तय करना है कि जेपी की राह पर चलने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए या उनके सिद्धांतों से भटक चुके लाेगाें की।
विज्ञापन
अमित शाह ने लालू यादव पर भी हमला बोला। कहा कि जेपी ने सत्ता का कभी मोह नहीं किया, लेकिन लालू यादव-नीतीश कुमार वही कर रहे हैं। कहा कि, जेपी ने समाजवाद और जाति विहीन समाज की परिकल्पना की। आजादी के बाद सत्ता में आने के बदले सत्ता से दूरी बनाई। इंदिरा गांधी के भ्रष्टाचार के खिलाफ गुजरात में आंदोलन किया और वहां सरकार बदल गई। फिर बिहार के पटना के गांधी मैदान से शुरू हुए आंदाेलन से इंदिरा गांधी के पसीने छूट गए। सत्ता के बाहर रहकर परिवर्तन कैसे किया जाता है, इसका उदाहरण जयप्रकाश नारायण ने दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के छपरा सारण पहुंचे
- फोटो : सोशल मीडिया
बेइमानी व भ्रष्टाचार ने बाधित किया बिहार का विकास
जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मैं गृहमंत्री अमित शाह का बिहार और यूपी की जनता की ओर से अभिनंदन करता हूं। बिहार की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग जयप्रकाश और लोहिया के नाम पर राजनीति करते रहे हैं, उनके कारनामा किसी से छुपा नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि बेईमानी और भ्रष्टाचार ने बिहार के विकास को बाधित कर दिया है। साथ ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ने से रोक रहा है। उन्होंने राजनीति के अपराधीकरण को विकास में बाधक बताया। कहा कि बिहार के लोगों में लोगों में योग्यता की कमी नहीं है बल्कि अवसर के अभाव में योग्यताओं का पलायन हो रहा है। कहा कि जेपी ने भारत में संपूर्ण क्रांति की लौ जलाई थी।
सिताबदियार में अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह वायुसेना के विशेष विमान से मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के नेताओं ने गृहमंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर नेताओं से मिलने के बाद गृह मंत्री वायुसेना के हेलीकाप्टर से 11:42 बजे बिहार के छपरा में जयनारायण जी के पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
इस दौरान एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,विधायक सौरभ श्रीवास्तव.विधायक डॉ अवधेश सिंह विधायक सुनील पटेल,विधायक सुशील सिंह, विधायक टी राम, विधायक नीलकंठ त्रिपाठी, विधायक नील रतन पटेल नीलू,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,महापौर मृदुला जयसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा,पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पिंडरा साक्षी राय,तहसीलदार पिंडरा विकास पांडे सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
शाह ने कहा सत्ता के लिए कांग्रेस की गोदी में बैठे
उन्होंने कहा, जेपी के आंदोलन से निकले कई लोग हैं, जिन्होंने जीवनभर जेपी और लोहिया का नाम लेकर राजनीति की, लेकिन आज वे सिर्फ सत्ता के लिए कांग्रेस की गोदी में बैठे हैं। क्या यह जयप्रकाश के सिद्धांतों की राजनीति है। यह जनता को तय करना है कि जयप्रकाश के रास्ते पर चलने वाली भाजपा चाहिए या जयप्रकाश के रास्ते से भटकने वाली गठजोड़ की सरकार।
जेपी के प्रयास से बनी देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार
शाह ने कहा, जयप्रकाश नारायण के प्रयास से ही देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी, जिसमें देश के विकास के लिए संपूर्ण विपक्ष एक साथ आया। उन्होंने सत्ता से बाहर आकर सत्ता परिवर्तन करने का बड़ा काम किया।
जेपी के गांव में की जनसभा : जयप्रकाश नारायण के गांव बैरिया में आयोजित जनसभा में शाह ने कहा, जेपी ने समाजवाद और जाति विहीन समाज की परिकल्पना की। आजादी के बाद सत्ता में आने के बदले सत्ता से दूरी बनाई। इंदिरा गांधी के भ्रष्टाचार के खिलाफ गुजरात में आंदोलन किया और वहां सरकार बदल गई। फिर पटना के गांधी मैदान से शुरू हुए आंदोलन से इंदिरा गांधी के पसीने छूट गए।