फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में बेखौफ हुए आतंकी, श्रीनगर में पीडीपी कार्यकर्ता को मारी गोली

Wed, 24 May 2017 09:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकी बेलगाम हो गए हैं। बुधवार शाम आतंकियों ने श्रीनगर में पीडीपी कार्यकर्ता को गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में रात आठ बजे गोलियों की आवाज सुनाई दी। लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक शख्स खून से लतपत सड़क पर मिला।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पीडीपी कार्यकर्ता को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान अब्दुल कयूम के रूप में हुई है, वे पीडीपी के हल्का प्रसीडेंट हैं। पेट में गोली लगने की वजह से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतबल है कि इस वर्ष श्रीनगर में किसी राजनीतिक सख्स को निशाना बनाए जाने की यह पहली घटना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें