दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने पूर्व पंच व पीडीपी नेता को गोली मार कर हत्या कर दी है। सूत्रों के मुताबिक रमजान शेख जो कि पूर्व पंच थे आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जिसके बाद उनकी मौत हो गई। आतंकियों नें पूर्व पंच पर यह हमला शोपियां के इमाम साहिब इलाके में किया।
फिलहाल किसी आतंकी संगठन द्वारा इस हमले की कोई जिम्मेदारी नहीं ली गई है। पुलिस के मुताबिक लगभग 8 बजे इमाम साहिब के निकट पूर्व पंच के घर के पास ही कुछ अज्ञात आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर पंच की हत्या कर दी।
इस हमले के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से इलाके की घेराबंदी कर दी गई और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
#UPDATE J&K: Ex Sarpanch Ramzan Sheikh, critically injured after terrorists fired upon him in Shopian's Imam Sahib, succumbs to his injuries
— ANI (@ANI) October 16, 2017