फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K:आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर किया हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग की

Sat, 21 Oct 2017 11:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में पीडीपी नेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पिछले तीन दिनों से लगातार पीडीपी के नेताओं को आतंकी निशाना बना रहे हैं। शनिवार शाम को कुछ आतंकी त्राल के डाडसारा गांव में पीडीपी के जोनल प्रेसिडेंट मोहम्मद अशरफ पीर के घर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घर की खिड़की तोड़कर अंदर रखा सामान बिखेर दिया। इस दौरान उन्होंने पीर को घर के अंदर खोजने की कोशिश की। बताया जाता है कि जाते समय आतंकियों ने हवाई फायरिंग भी की। धमकी दी कि सियासत से दूर रहें अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। जिस समय यह घटना घटी अशरफ घर पर मौजूद नहीं थे। 

उधर, शोपियां जिले में भी पीडीपी वर्कर फय्याज अहमर मीर के घर में भी आतंकियों ने फायरिंग की। वह पेशे से दर्जी है।  इससे पहले पीडीपी विधायक मुश्ताक शाह और एमएलए वची एजाज़ अहमद मीर के घर पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें