फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर में जैश आतंकी की सात संपत्तियां कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआईए ने दहशतगर्द सरताज को 31 जनवरी 2020 को किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

- उसके कब्जे से हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए थे

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा जिले के किसरीगाम में जैश-ए मोहम्मद के आतंकी सरताज अहमद मंटू की सात अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। इनमें 19 मरला, 84 वर्ग फुट की जमीन भी शामिल है। सरताज फिलहाल उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले के मामले में जेल में बंद है। एनआईए ने यह कार्रवाई जम्मू की विशेष अदालत से इसी वर्ष 20 मार्च को जारी आदेश के आलोक में की गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जैश का शीर्ष आतंकी सरताज अहमद मंटू किसरीगाम का रहने वाला है। इसे 31 जनवरी 2020 को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए थे। 27 जुलाई 2020 को आतंकी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। सरताज मंटू भारत विरोधी एजेंडे के तहत सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले करने की साजिश से जुड़े मामलों में भी शामिल रहा है। सरताज ने जैश के पांच आतंकियों को कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने में भी मदद की थी। इनमें से तीन आतंकी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए थे।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भी छह दहशतगर्दों की संपत्तियां हुई थीं जब्त
पिछले सप्ताह एनआईए ने कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष आतंकवादी की छह अचल संपत्तियों को जब्त की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें