लेह। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सेना ने जन कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की दर्शाते हुए द्रास में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। 56 माउंटेन ब्रिगेड की ओर से आयोजित शिविर में आम नागरिकों की भारी भीड़ देखी गई, जिन्हें विशेष चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई गई। 8 माउंटेन डिवीजन के जीओसी सचिन मलिक मुख्य अतिथि रहे। द्रास के ब्रिगेड कमांडर ने उनका स्वागत किया। शिविर में विभिन्न शल्य चिकित्सा और विशेष क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं की एक शृंखला पेश की गई। निःशुल्क दवाओं और कैंटीन सहित व्यापक सुविधाओं के प्रावधान ने समग्र स्वास्थ्य सेवा सुलभता के प्रति सेना के समर्पण को रेखांकित किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों ने सेना की सक्रिय पहल की सराहना की। संवाद