फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बड़ा खून-खराबा करने की फिराक में आतंकवादी, नालों से घुसपैठ की ताक में 40-50 आतंकी

Fri, 20 Mar 2020 12:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठे आतंकी जम्मू में बड़ा खूनखराबा करने की फिराक में हैं। इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच गुजरने वाले आधा दर्जन नालों से आतंकी घुसपैठ करने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के पास इसके सटीक इनपुट हैं। लश्कर और जैश ए मोहम्मद के दो दल घुसपैठ के लिए पहुंचे हैं। 40 से 50 आतंकी बताए जा रहे हैं, जो घुसपैठ की पूरी तैयार में हैं और बॉर्डर पर घात लगाकर बैठे हैं।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार बसंतर नाला, लोंदी नाला, निक्की तवी और पुराने कानाचक क्षेत्र से पाकिस्तान और भारत को जोड़ने वाले नालों से आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। जिनके निशाने पर सैन्य स्टेशन और सुरक्षाबल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

घुसपैठ करके हमला करना चाहते हैं आतंकी

बता दें कि अभी एक महीना पहले भी आतंकियों ने सांबा सेक्टर से घुसपैठ की थी। जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हो गए थे।

इसके बाद कश्मीर जाते हुए आतंकी नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास मारे गए। अब ताजा इनपुट फिर से आ रहे हैं। आतंकी बॉर्डर से घुसपैठ करके हमला करना चाहते हैं।

पिछले एक महीने से लगातार इनपुट आ रहे हैं कि आतंकी घुसपैठ के हर संभव प्रयास में हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें