अपने अंदरूनी हालात से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश में पाकिस्तान
सूत्रों ने बताया कि पीओके में जिस तरह से युवा पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं उससे पाकिस्तान के अंदरूनी हालात लगातार खराब हो रहे हैं। अपनी जनता व दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भी पाकिस्तानी सेना व उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमले का षड्यंत्र रच रही है।
पाकिस्तान के मंसूबे देख बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। रात में नाके बढ़ा दिए हैं। घुसपैठ के पुराने मार्गों पर सख्त निगरानी है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवान सतर्क हैं। सुरंगरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। घुसपैठ आसान नहीं है। वहीं, भारतीय सेना के तीनों विंग ने राजस्थान से गुजरात तक ऑपरेशन त्रिशूल से ताकत का दुनिया को अहसास कराया है। इसने भी पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है।