द्रीय गृह सचिव के निर्देश
- सुरक्षा एजेंसियां घने और ऊंचाई वाले इलाकों में अभियान तेज करें।
- आतंकियों पर लगातार दबाव बनाए रखें ताकि वे अपने छिपे स्थान से बाहर निकलने को मजबूर हों।
- बाहर निकलते ही आतंकियों का खात्मा किया जाए।
- गर्मी शुरू होने से पहले सभी आतंकियों को मार गिराया जाए।
सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ चलेगा अभियान
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और अलगाववादियों के बचे तंत्र और सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के खतरों को खत्म करने के लिए सुनियोजित अभियान चलाया जाएगा। आतंकियों के वित्तीय तंत्र को नष्ट करने के लिए फर्जी बैंक खातों की जांच में भी तेजी आएगी। केंद्रीय गृह सचिव ने बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों व पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने के षड्यंत्रों को नष्ट करने को कहा।
विशेष सुरक्षा चौकियां बनेंगी
आतंकियों के लिए मुफीद बने इलाकों में विशेष सुरक्षा चौकियां भी स्थापित की जाएंगी। इससे आतंकी एक से दूसरे क्षेत्र में नहीं जा पाएंगे। सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठरोधी तंत्र को भी और मजबूत बनाया जाएगा।