फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 44 राष्ट्रीय रायफल्स की पैट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला

Thu, 30 Jul 2020 02:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला (फाइल फोटो) - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हरकत की है। गुरुवार को 44 राष्ट्रीय रायफल्स की पैट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। उनकी ओर से अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने बताया कि हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


हमले के बाद सेना ने अविलंब दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के द्रुबगाम इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों ने बताया कि सेना की 44 आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मिलकर यह तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन


पूरे इलाके के सभी प्रवेश और निकास स्थानों को सील कर दिया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें