मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के गृह जनपद अनंतनाग में पीडीपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेख जावेद के घर रविवार की देर रात आतंकियों ने हमला कर दिया।
इस दौरान वे सुरक्षा में तैनात गार्ड से चार रायफल छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। इसके पहले भी नेताओं के घर से हथियार छीनने की घटनाएं हो चुकी हैं।
FLASH: Terrorists attack PDP leader Javaid Ahmad Sheikh's house at Dialgam, Anantnag & took away 4 rifles from Police on guard duty.
— ANI (@ANI_news) September 18, 2016
वहीं दूसरी ओर घाटी में रविवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। कुलगाम, कुपवाड़ा अवंतिपोरा में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। घाटी में सभी जगह पाबंदियां हैं। शोपियां के डीसी के अनुसार वेहिल चलो आह्वान के मद्देनजर सोमवार को शोपियां में कर्फ्यू रहेगा।