फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की मददगार दो महिलाएं गिरफ्तार, आतंकी बेटे संग हथियार थामे दिखी मां, गवाह है ये तस्वीर

Mon, 29 Jun 2020 11:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी बेटे संग हथियार थामे दिखी महिला - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने आतंकियों की मददगार एक महिला नसीमा बानो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आतंकी बेटे के साथ इस महिला का फोटो जारी किया है। जिसमें दोनों हथियार थामे दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षाबलों ने नसीम के आतंकी बेटे तौसीफ को मुठभेड़ में कुछ समय पहले मार गिराया है। पुलिस ने कुलगाम में सक्रिय आतंकी अब्बास शेख की बहन को भी आतंकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग जिले के रामपोरा क्योमोह की महिला नसीमा बानो को 2018 में अनैतिक गतिविधियां निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे के सिलसिले में 20 जून को गिरफ्तार किया गया है। महिला कई गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल रही है। महिला ने हथियार के साथ अपने आतंकी बेटे के बगल में बैठकर फोटो खिंचवाई है। यह उसकी आपराधिक वारदातों में शामिल होने की शुरुआत थी। साथ ही उसने कम से कम दो युवाओं को आतंकवाद में शामिल कराया है। उसने आतंकियों और आतंकी संगठनों के लिए हथियार, संचार के साधनों के साथ ही अन्य सुविधाओं का भी प्रबंध कराया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर पुलिस ने कहा कि केवल महिला या मारे गए आतंकी की मां होने के नाते उसकी गिरफ्तारी को टाला नहीं जा सकता है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर पुलिस ने कुलगाम जिले में सक्रिय आतंकी अब्बास शेख की बहन को भी गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकियों की भर्ती में मदद करने का आरोप है।

 

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
उधर, दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने घर के अंदर बना आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियार बरामद किए हैं। मामले में अंसार गजवातुल हिंद (एजीएच) के दो ओजीडब्ल्यू(आतंकियों के मददगार) को गिरफ्तार किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने सफानगरी जैनापोरा में अंसार के ओजीडब्ल्यू मोहम्मद आमिन वानी उर्फ मौलवी के घर छापा मारा। यहां से मौलवी और 23 साल के युवक आकिब मंजूर शेख (बाबापोरा निवासी) को गिरफ्तार किया। इनके पास से ग्रेनेड, एके 47 राइफल के 15 कारतूस, दो पाउच बरामद किए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए ओजीडब्ल्यू से पूछताछ की जा रही है। इनसे इलाके में सक्रिय आतंकियों और ओजीडब्ल्यू नेटवर्क की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें