फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग के जंगल में छिपे आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। जिले के वेरीनाग इलाके के जंगल में सोमवार की सुबह आतंकियों से मुठभेड़ हुई। हालांकि, शुरूआती गोलीबारी के बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई है। ऑपरेशन में पैरा कमांडोज को भी उतारा गया। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है। साथ ही चप्पे चप्पे की तलाशी ली जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी मौके से भाग निकले हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह हिजबुल मुजाहिदीन के तीन से चार आतंकियों के जंगल में मौजूद होने की सूचना मिली। इनमें से एक हिजबुल का पुराना आतंकी अशरफ खान गोजरी बताया जा रहा था। इस सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद दूसरी ओर से गोलियां चलनी बंद हो गई। इसके बाद भी सेना ने पूरे इलाके को घेरे रखा। पूरे जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि आतंकियों का सुराग लगाया जा सके। पैरा कमांडों की मदद से भी लोकेशन लेने की कोशिश की जा रही है। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। हालांकि, सुरक्षाबलों का कहना है कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें