फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिर को सौंपा था चिनाब घाटी में आतंकवाद को जिंदा करने का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। धड़ा पोस्ता इलाके में मुठभेड़ में मारा गया आतंकी ताहिर मोहम्मद भट हिजबुल के ऑपरेशनल कमांडर डा. सैफुल्लाह उर्फ गाजी हैदर का करीबी था। वह चिनाब घाटी में अक्सर आता था। उसे युवाओं की भर्ती करने तथा आतंकवाद को जिंदा करने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस के अनुसार उसे सुरक्षा बलों की कानवाय और प्रतिष्ठानों पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर हमले करने को भी कहा गया था ताकि लोगों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा हो और शांतिपूर्ण माहौल खराब हो। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन से डोडा में आतंकवाद को जिंदा करने तथा शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश नाकाम हो गई है।
विज्ञापन

-------
सीआरपीएफ कानवाय पर आईईडी विस्फोट में था शामिल
वर्ष 2019 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल ताहिर का नाम मार्च, 2019 में बनिहाल के पास सीआरपीएफ की कानवाय में आईईडी विस्फोट में सामने आया था। उसके खिलाफ कश्मीर घाटी में शोपियां, अनंतनाग, शोपियां, काकपोरा, लिटटर में कई मामले दर्ज हैं।
----------
सरूरी की तलाश में किश्तवाड़ में तलाशी अभियान जारी
किश्तवाड़। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट पर दो दिन से शहर से लगती पूर्वी पहाड़ियों पर लगातार तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। सुरक्षाबलों को इलाके में 30 साल से सक्रिय स्थानीय आतंकी जहांगीर सरुरी (मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरुरी) की शहर के समीपवर्ती तंगबाड़ी क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबल इस बारे में गुज्जरों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें