फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल डीजी ने हमले वाली जगह का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हंदवाड़ा। सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी जुल्फिकार ने हंदवाड़ा में सोमवार को हुए सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले वाली जगह का दौरा किया और जवानों का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान सीआरपीएफ के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने डटकर मुकाबला किया लेकिन दुर्भाग्यवश वे शहीद हो गए। बता दें कि हंदवाड़ा के वंगाम में सोमवार को सीआरपीएफ टीम पर हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए स्पेशल डीजी ने कहा कि जो लोग भी इस हमले के पीछे हैं उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमले में स्टील बुलेट्स के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब ऑपरेशनल बातें हैं जो सांझी नहीं की जा सकती। वहीं स्थानीय युवक की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि क्रॉस फायरिंग में स्थानीय युवक की मौत मामले की जांच चल रही है।
क्रॉस फायरिंग मेें मारे गए युवक को शीरी में दफनाया
इसी बीच जवानों और आतंकियों के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में मारे गए 14 वर्षीय उमर भट्ट को बारामुला के शीरी में दफनाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को अभिभावकों की मौजूदगी में दफ नाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए जनाजे में इक्कठा होने वाली भीड़ को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें