श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के गुडर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के मददगार एएसआई के बेटे को मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के शीरी में दफना दिया गया।
जानकारी के अनुसार कुलगाम के सोछ गांव का रहने वाला आकिब मुश्ताक लोन सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था जबकि बाकी के 3 से 4 आतंकी घायल होने के बाद भाग निकले थे। सूत्रों के मुताबिक आकिब के पिता पुलिस में एएसआई हैं और वह परिवार का इकलौता बेटा था।
पैतृक गांव में पढ़ा गया गायबाना जनाजा
वहीं इस बीच मिली जानकारी के अनुसार आकिब के पैतृक गांव में लोगों ने उसका गायबाना जनाजा भी पढ़ा। लोग स्थानीय जामिया मस्जिद में एकत्रित हुए और जनाजा पढ़ा। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को बारामुला भेजा गया जहां उसे शीरी में दफनाया गया।