फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: औरंगजेब की हत्या करने वाला आतंकी मारा गया

Sat, 18 May 2019 09:29 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
औरंगजेब (फाइल फोटो)
विज्ञापन

शहादत के एक साल के भीतर सेना के जवान औरंगजेब के हत्यारे को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को हिजबुल के तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। इनमें एक आतंकी शौकत अहमद डार पिछले साल ईद की छुट्टियों पर घर आते समय पुंछ के जवान औरंगजेब का अपहरण कर बर्बरतापूर्वक की गई हत्या में शामिल था। एक अन्य आतंकी को सोपोर में मार गिराया गया। शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को ढेर करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली। दोनों मुठभेड़ों में मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके के पंजगाम गांव में शनिवार तड़के सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस आधार पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफ ल्स, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फ ायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराने में सफ लता हाथ लगी।

पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था। उनका एक लंबा चौड़ा टेर्रर रिकॉर्ड भी था। सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले, नागरिकों की हत्या तथा अन्य आतंकी वारदातों में वे शामिल थे। मारे गए आतंकियों में पंजगाम अवंतिपोरा के शौकत अहमद डार, वाडूरा पायीं सोपोर के इरफ ान वार और पुलवामा टहाब के मुजफ्फ र शेख थे। पुलिस ने बताया कि शौकत सितंबर 2016 से इलाके में सक्रिय था। वह सेना के राइफ लमैन औरंगजेब की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था। साथ ही पिछले साल ही पुलिसकर्मी आकिब अहमद वागे की हत्या में भी शामिल था। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के हथलंगू गांव में सेना की 22आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी ने एक से दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकी की ओर से फायरिंग किए जाने पर जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। इसकी शिनाख्त पुलवामा जिले के बेगपोरा अवंतिपोरा के वसीम अहमद बेग के तौर पर हुई है। हालांकि नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिहायशी इलाका होने के चलते चलते ऑपरेशन को लंबा खींचा गया। 

अनंतनाग से भाग निकले आतंकी
अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के दहरुना गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार की सुबह कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद इलाके में से आतंकी फ रार होने में कामयाब हो गए। दरअसल सुरक्षाबलों द्वारा एक सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया था। इस बीच यह खबर फैलने पर कि इलाके में लश्कर का एक स्थानीय आतंकी तारिक खान घेरे में फं स गया है अनंतनाग के ओल्ड टाउन में युवा सड़कों पर उतर आए और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान दुकानें बंद हो गईं और प्रशासन को पाबंदियां लगानी पड़ी। हिंसा की आशंका में श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा ठप कर दी गई। 

हिजबुल कमांडर को मारने वाली टीम का हिस्सा था औरंगजेब
पुंछ निवासी सेना की 44 आरआर के राइफलमैन औरंगजेब को 14 जून 2018 को आतंकियों द्वारा उस समय पुलवामा जिले में अगवा किया गया था जब वह छुट्टी लेकर ईद मनाने के लिए अपने घर जा रहा था। बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया। औरंगजेब सेना के एक अधिकारी की उस टीम का हिस्सा था जिसने एक मई 2018 को हिजबुल कमांडर समीर टाइगर को मौत के घाट उतारा था।

तीन दिनों में 10 आतंकी ढेर
पिछले तीन दिनों में सुरक्षा बलों ने दस आतंकियों को मार गिराया है। इनमें नौ दक्षिणी कश्मीर में शोपियां व पुलवामा में मारे गए हैं, जबकि एक उत्तरी कश्मीर में। दस में से छह हिजबुल मुजाहिदीन तथा तीन जैश ए मोहम्मद के आतंकी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें