फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, हथियार और गोला-बारूद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। एलओसी के पास स्थित केरन तथा पिंगला टीथवाल से सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। ठिकाने से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

सेना की छह आरआर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने गुप्त सूचना पर सोमवार शाम करीब सात बजे किशन गंगा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें एक आतंकी ठिकाना मिला जहां से हथियार बरामद हुए। वहां से उन्हें एक एके 47, एक एके 56, छह मैगजीन, एक चीनी पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 180 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही टीथवाल में सेना की 17 बिहार रेजीमेंट ने जंगल में लकड़ियों के बीच बनाए गए ठिकाने से दो पिस्टल, तीन मैगजीन व 33 कारतूस बरामद किए। करीब एक सप्ताह पहले भी सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर के सात आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे जिसमें 8 एके 47, 25 मैगजीन, 750 कारतूस, 9 पिस्टल, 16 पिस्टल मैगजीन, 351 पिस्टल के कारतूस, 77 ग्रेनेड, 21 डेटोनेटर और अन्य सामान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें