फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले सख्त पहरा: सेना की बड़ी सफलता, पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त; हथियार भी बरामद

Wed, 28 Aug 2024 08:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले सेना को एक बड़ी सफलता मिली है। चुनाव के बीच माहौल खराब करने के लिए हथगोलों का इस्तेमाल हो सकता था। 
विज्ञापन
सेना (फाइल फोटो) - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की रोमियो फोर्स की 39 आरआर ने बुधवार को जिले के शींदरा टॉप में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर छह हथगोले बरामद किए। प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच सेना की यह बड़ी सफलता है। आतंकी माहौल खराब करने के लिए इन हथगोलों का इस्तेमाल कर सकते थे।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद जिले के शींदरा टॉप क्षेत्र में आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारी और जवान तत्काल बड़ी संख्या में पहुंचे और इलाका घेर लिया गया। तलाशी अभियान चलाकर जंगल में बने आतंकी ठिकाने को ढूंढ निकाला।

यहां से छह हथगोले बरामद किए गए। शींदरा टाॅप में काफी समय से बीच-बीच में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलती रही है। वहीं, इसके साथ लगते डन्ना शाहसतार में कुछ महीने पहले आतंकियों ने वायुसेना के वाहन पर हमला किया था, जिसमें एक जवान बलिदान हो गया था, जबकि चार जवान घायल हुए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें