फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाठरी के चिराला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले की ठाठरी तहसील के गुड्डू गांव के समीपवर्ती चिराला जंगल में सेना ने रविवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। इसमें एक पीका राइफल बरामद हुई है। रविवार को विशेष सूचना पर सेना ने तलाशी अभियान चला कर ठाठरी के चिराला जंगल मेें आतंकी ठिकाना ध्वस्त करते हुए एक पीका बंदूक बरामद की। हालांकि, यह बहुत पुरानी है। सूत्रों के अनुसार आतंकी डोडा में फिर से पैर पसारने के प्रयास में हैं। हालांकि, डोडा को आतंकवाद मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। मगर अब भी उनके मददगार गिरफ्तार किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने डोडा के साजन और शिवा गांव से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें