आतंकी ठिकाना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। ठिकाने से कुछ पुराने हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक सूचना के आधार पर गांदरबल जिले के गंगगीर इलाके में सीआरपीएफ़ की 118 व 115 बटालियन के साथ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने इलाके में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया।
ये हुआ बरामद
02 वायरलेस सेट
50 एके-47 कारतूस
06 इगनाईटर
08 डेटोनेटर
02 फ्यूज ग्रेनेड
02 एसएलआर राउंड