फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, खाने-पीने की सामग्री तथा गर्म कपड़े मिले

Thu, 03 Jan 2019 01:44 AM IST
Anupam Prasun न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी ठिकाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। हालांकि, ठिकाने से कोई हथियार या गोला बारूद नहीं बरामद किया गया, लेकिन खाने-पीने की सामग्री तथा गर्म कपड़े आदि मिले। 

विज्ञापन

 


सुरक्षा बलों को जिले के केलर इलाके के पहाड़ी क्षेत्र कानी डाजन में आतंकी ठिकाने की सूचना मिली थी। इस आधार पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने को खोज निकालने में सफलता मिली। यहां से कंबल, कुछ गर्म कपड़े तथा खाने पीने की सामग्री बरामद की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आतंकियों की ओर से छिपने के लिए इस ठिकाने का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह ठिकाना किस संगठन के आतंकियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इससे पहले भी जिले के रिंजीपोरा, त्राल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें