फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग से आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने दोनों से एक लाख रुपये और ग्रेनेड बरामद किए

Thu, 22 Jun 2023 11:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अधिकारियों ने बताया कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान बिजबिहाड़ा निवासी के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
ग्रेनेड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में वीरवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकदी और गोला-बारूद बरामद किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त बलों ने दोनों को आतंकवादियों का सहयोग करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनकी पहचान आरवनी बिजबिहाड़ा निवासी अबरार उल हक कटू और शेटीपोरा बिजबिहाड़ा के मुश्ताक अहमद भट के तौर पर हुई है। इनके कब्जे से एक लाख रुपये, 12 एके 47 राउंड और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

कंगन में नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में श्रीनगर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान साहिल जावेद और साहिल यूसुफ दोनों निवासी हब्बाकदल श्रीनगर के रूप में हुई है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि 20 जून को उन्हें एक परिवार की ओर से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। उसी दिन लड़की को बरामद कर पूछताछ की।

जिसमें पीड़िता ने बताया कि दो युवकों ने उसका श्रीनगर से अपहरण किया कंगन ले गए, जहां दुष्कर्म किया। पीड़िता की पहचान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। माईसुमा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें