फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सोगाम मुठभेड़ में बच निकले आतंकी

Wed, 22 Jun 2016 02:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
army encounter - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ के बीच आतंकी बच निकले। इलाके में सोमवार देर शाम को मुठभेड़ शुरू हुई थी। फरार आतंकियों को तलाशने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जिले के सोगाम में पकडे़ गए पाकिस्तानी आतंकी अबु ओकाशा के अन्य साथियों के साथ जारी मुठभेड़ में मंगलवार को सेना का एक जवान घायल हो गया, जिसे नजदीक के सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि सोमवार शाम करीब सात बजे सोगाम बाजार में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी अबु ओकाशा को पकड़ा था। वह दो अन्य आतंकियों के साथ इफ्तारी का सामान खरीदने आया था। उसके कब्जे से पुलिस ने 38 हजार की नकदी के अलावा एक ग्रेनेड बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे इलाके में सर्च अभ‌ियान जारी

encounter - फोटो : PTI
​सूत्रों के अनुसार ओकाशा के साथी उससे करीब 30 मीटर दूर दूसरी दुकान पर खरीदारी कर रहे थे। ओकाशा को पकड़े जाते देख वह भाग निकले।

वहीं ओकाशा से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने सेना के जवानों के साथ मिलकर बच निकले अन्य आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। सोगाम बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर नागबल-शेखनाड़ इलाके में स्थित जंगल में उन्होंने आतंकियों को घेरा। यह मुठभेड़ रात आठ बजे शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही।

बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी सख्त करते हुए अपनी तरफ से फायरिंग बंद कर दी। वहीं आतंकियों ने भी फायरिंग बंद कर दी। इस बीच मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों ने दोबारा अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार आतंकी घेराबंदी तोड़ कर फरार हो गए। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें