फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: दो आतंकी हमलों से दहला अनंतनाग, 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत, 19 घायल

Tue, 11 Jul 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
हमले के बाद अलर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के काफिले और अमरनाथ यात्रियों की एक बस को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा अनंतनाग में पुलिस के काफिले के बाद अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर फायरिंग की गई है। इस हमले में 7 यात्रियों की मौत की खबर है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार आतंकियों द्वारा ये हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ जब आतंकियों द्वारा अनंतनाग में आतंकियों द्वारा पुलिस की एक नाका पार्टी पर हमला किया गया।  इस आतंकी हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इस हमले के बाद भागते हुए आतंकियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। 

इसके बाद आतंकियों द्वारा आतंकियों द्वारा श्रीनगर से जम्मू जा रही एक बस पर भी गोलीबारी की गई। इस कायराना हमले के दौरान 6 अमरनाथ यात्रियों की मौत हुई है जबकि 19 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सीआरपीएफ, सेना और जेकेपी के जवानों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


 

श्राइन बोर्ड के साथ पंजीकृत नहीं थी आतंकी हमले का शिकार हुई बस

- फोटो : Demo Photo
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बस श्राइन बोर्ड के साथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं की गई थी। सूत्रों के अनुसार बस गुजरात के नंबर पर पंजीकृत थी। हालांकि मारे गए यात्रियों की पहचान के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन

अजीत डोभाल ने पीएम को दी जानकारी

पीएम मोदी और डोभाल - फोटो : File Photo
आतंकी हमले के बाद पीएमओ ने इस पूरे मामले पर जानकारी लेना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार एनएसए अजीत डोवाल द्वारा पीएम मोदी को अनंगनाग में हुए हमले के विषय में जानकारी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें