फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप

Wed, 06 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडी के बाद कुंजवानी में संदिग्ध के दिखने और गोली चलने की अफवाह ने पुलिस के होश फाख्ता कर दिए। मंगलवार की रात सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर किसी ने पोस्ट कर दिया कि कुंजवानी में आतंकी हमला हो गया है। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए इलाके में सर्च करना शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि रंजीत कालेज के पास गोली चली है और संदिग्ध देखे गए हैं। इसके बाद गंग्याल से पुलिस की टीम विशेष जांच दस्ते के साथ कालेज के पास पहुंची। यहां जांच करने पर पता चला कि किसी ने अफवाह फैलाई थी।

हालांकि पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया और कालेज परिसर से लेकर यहां रहने वाले लोगों के घरों की तलाशी ली।

एसएचओ अजाज वानी ने कहा कि किसी ने व्हाट्सएप पर झूठी अफवाह फैला दी है। पुलिस उस नंबर की जांच कर रही है, जहां से यह पोस्ट किया गया। उक्त नंबर पुलिस के पास आ गया है, इसका पोस्ट करने वाले से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि इससे पहले सोमवार को बठिंडी इलाके में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने सैनिक कालोनी, चौआदी आदि में तीन घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया था।

पठानकोट में आतंकी हमला होने के बाद से लगातार संभाग के अलग अलग स्थानों पर संदिग्धों के दिखने की सूचनाएं आ रही हैं। इसके बाद पुलिस को सर्च आपरेशन चलाना पड़ रहा है। हालांकि, पठानकोट हमले के बाद पुलिस ने पूरे शहर में अलर्ट किया हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें