दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की रात आतंकियों ने सुरक्षा बलों की पेट्रोल पार्टी पर हमला किया। हालांकि, हमले में किसी नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने खुशीपोरा-अच्छाबल रोड पर सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।