फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF कैंप पर उड़ी जैसे हमले की थी साजिश, आतंकियों से मिले घातक हथियार

Mon, 05 Jun 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद हुए हथियार - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कैंप पर हुआ आतंकी हमला एक बड़ी साजिश माना जा रहा है। सोमवार सुबह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में हुए आतंकी हमले के दौरान एक बार फिर फिदायीन आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के कैंप को निशाना बनाया गया है। 
विज्ञापन


आतंकियों द्वारा बांदीपोरा के संबल स्थित सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कैंप को निशाना बनाया गया जिसके बाद सतर्क सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों के पास से जिस तरह के हथियार मिले हैं, उन्हे देखकर लगता है कि वे किसी बड़ी साजिश के तहत हमला करने आए थे। 

आतंकियों के पास से 4 एके-47 राइफलों के साथ कई ग्रेनेड, एके-47 की मैगजीन और घातक हथियार मिले हैं। इन हथियारों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकियों द्वारा हमला करने की कोशिश एक सुनियोजित साजिश थी।
विज्ञापन

इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी

जवानों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे - फोटो : ANI
आतंकियों को ढेर करने के बाद सीआरपीएफ जवानों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डॉ.एसपी वैद ने भी जवानों को आतंकी हमले को नाकाम करने मे मिली सफलता पर बधाई दी है। 
विज्ञापन

48 घंटे में दूसरा बड़ा आतंकी हमला

48 घंटे में दूसरा बड़ा आतंकी हमला - फोटो : Demo Photo
सीआरपीएफ के कैंप पर आतंकियों द्वारा किया गया हमला पिछले 48 घंटों में जम्मू कश्मीर में हुआ दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले शनिवार दोपहर भी काजीगुंड में जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर अज्ञात आतंकियों द्वारा सेना के काफिले पर हमला किया गया था। 

काजीगुंड में हुए आतंकी हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे जबकि 4 अन्य जवान घायल हुए। इस आतंकी हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर सेना द्वारा यातायात रोकते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें