लश्कर के खूंखार आतंकी अबू कासिम के मारे जाने के बाद अबू दुजाना को कश्मीर में लश्कर की कमान सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी की शुरुआत अबू दुजाना बाबा गुलाम शाह बडशा की दरगाह में माथा टेक कर करना चाहता है।
यूं कहें कि दुजाना दरगाह में माथा टेक कर आतंक फैलाना चाहता है। यह दरगाह राजोरी जिले के थन्नामंडी में स्थित शहादरा शरीफ की है। वह पूरी कोशिश में है कि दरगाह तक पहुंचे, लेकिन अबू के आने की सूचना भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास पहुंच गई है।
कासिम के बाद दुजाना कश्मीर में लश्कर का सबसे बड़ा हथियार है। जिस पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी की जा चुकी है। बताते चलें कि अबू दुजाना कश्मीर में अबू कासिम के बाद दूसरे नंबर पर था। अबू कासिम को कुछ दिन पहले भारतीय सुरक्षा बलों ने मारा गिराया था।