फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: बाग में मिले अपहृत जवान शाकिर मंजूर के कपड़े, सेना ने शुरू किया तलाशी अभियान

Fri, 07 Aug 2020 11:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शोपियां में एक बाग में मिले अपहृत जवान शाकिर मंजूर के कपड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जैकलाई) के अपहृत जवान शाकिर मंजूर के कपड़े शोपियां में एक बाग में मिले हैं। मामले की जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। बड़े पैमाने पर शुरू किए गए इस तलाशी अभियान में इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बकरीद पर घर आए सेना के जवान का आतंकियों ने रविवार देर शाम अपहरण कर लिया था। जवान 162 टीए में दक्षिणी कश्मीर के बालापुर में 12 सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात था। रविवार देर शाम आतंकी जिले के रामभामा इलाके में उसके घर पहुंच गए। जबरन घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान को अपने साथ ले जाते समय आतंकियों ने बाहर खड़ी उसकी कार (नंबर जेके22बी 3968) को आग के हवाले कर दिया था। वहीं शुक्रवार सुबह शोपियां में एक बाग में जवान की एक टी-शर्ट और अन्य सामान मिला। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर स्निफर डॉग्स की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें