फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढांगरी नरसंहार से जुड़े भाटादूड़िया में मौजूद आतंकियों के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पिछले दो साल में पुंछ के भाटादूड़िया में हुए तीन और राजोरी के केसरी हिल के हमले में शामिल आतंकियों के तार ढांगरी नरसंहार से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि केसरी हिल में जिस आतंकी को मारा गया है वह उक्त नरसंहार में शामिल था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि शेष आतंकी वही हैं, जिन्होंने नरसंहार को अंजाम दिया था। यही आतंकी अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं। बता दें कि मारे गए आतंकी के शव को देख कर ढांगरी की एक महिला और बच्ची बताया कि यह वही है, जो उनके घर खाना खाने के लिए रुका था।
जानकारी के अनुसार राजोरी-पुंछ के जंगलों में आठ से दस आतंकी मौजूद हैं। यही आतंकी बार-बार वारदातों को अंजाम दे कर माहौल को खराब करने सहित सुरक्षाबलों व लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आतंकियों ने अपने पांव इस कदर जमा लिए हैं कि वह कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जबकि 18 माह में सिर्फ एक को ही ढेर किया जा सका है। अन्य आतंकियों की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिर ढांगरी दोहराने की फिराक में
सूत्रों का कहना है कि राजोरी-पुंछ में मौजूद आतंकी फिर से ढांगरी नरसंहार की भांति वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। वह लगातार साजिश रच रहे हैं। यदि यह आतंकी नहीं मारे गए या फिर इनका पता नहीं चला तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें