फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टीआरएफ के चार आतंकियों के पोस्टर एनआईए ने किए चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में पोस्टर लगाकर दस-दस लाख के इनामी द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के चार आतंकियों के बारे में जनता से जानकारी मांगी है। टीआरएफ आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन है। इन चार में दो आतंकी पाकिस्तानी नागरिक हैं। इनकी भारत में आतंकी हिंसा को अंजाम देने के लिए जम्मू कश्मीर के लोगों को कट्टर बनाने, भड़काने और भर्ती करने के षड़यंत्र में की साज़िश के मामले में तलाश है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जिन आतंकियों के पोस्टर जारी किए गए हैं उनमें पाकिस्तान में सिंध के नवाब शाह इलाके का रहने वाला सलीम रहमानी उर्फ अबू साद और कसूर में शांगमंगा का रहने वाला सैफुल्ला साजिद जट्ट और उनके स्थानीय सहयोगियों श्रीनगर निवासी सज्जाद गुल और कुलगाम के रेदवानी पायीन निवासी बासित अहमद डार शामिल हैं। एनआईए ने लोगों को आश्वस्त किया है कि इन दहशतगर्दों के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। एजेंसी ने संपर्क करने के लिए अपना ईमेल, फोन और व्हाट्सएप व टेलीग्राम नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें