फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर ने पंजाब को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में शनिवार को 14 मुकाबले खेले गए। एमए स्टेडियम में दिन और रात में ये मुकाबले खेले जा रहे है। शनिवार को हुए मुकाबले में मेजबान जम्मू-कश्मीर ने पंजाब को आठ विकेट से हराया। गर्ल्स वर्ग में मुंबई, यूपी, बिहार और गोवा की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप का आयोजन जेएंडके टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन के सहयोग से किया है। इसमें देश भर से 65 टीमों ने भाग लिया। रविवार को इस चैंपियनशिप का समापन होगा। शनिवार को ब्वॉयज वर्ग में हुए मुकाबलों में लद्दाख ने केरल को हराया। इसी प्रकार राजस्थान ने मध्यप्रदेश को, छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को, मुंबई ने आंध्र प्रदेश को, उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को, तमिलनाडु ने सीबीएसई को और बिहार ने दिल्ली को मात दी। गर्ल्स वर्ग में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को, बिहार ने तेलंगाना को, गोवा ने ओडिशा को, छत्तीसगढ़ ने मुंबई को, ओडिशा ने आंध्र प्रदेश को, गोवा ने आंध्र प्रदेश को और तमिलनाडु ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें