गांधीनगर अस्पताल के सामने क्वार्टर नंबर-27 के पास लगाए गए सुरक्षा जवानों के टेंटों में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आग लग गई। आग तेजी के साथ फैली। इससे सुरक्षा बलों के चार टेंट जलकर राख हो गए।
दिन के समय में हुई घटना की जानकारी दमकल विभाग को 12.01 बजे पर मिली। 12.02 बजे दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
दमकल ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया और आठ टेंट बचा लिए गए। आग की चपेट में सशस्त्र सीमा बल, इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस के एक-एक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो टेंट जल गए।